हिमाचल में पारा लुढ़का
मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार के 5.6 डिग्री तापमान से कम था। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।
लाहौल एवं स्पिति जिले के केलांग और किन्नूर जिले के काल्पा में तापमान क्रमश: शून्य से 10.6 और 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
इन दोनों शहरों में सोमवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 9.9 और पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
मंडी जिले के सुरेंद्रनगर में 0.7 और कुल्लू जिले के भुंतार में 0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
कांगड़ा जिले के धर्मशाला में रात का तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। उना में तापमान एक डिग्री और सोलन में 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक बुधवार को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications