मध्य प्रदेश में धूप ने दी कुछ राहत
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह भोपाल में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में पांच से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया।
राजधानी भोपाल और जबलपुर सहित कई हिस्सों में कोहरे और बादल को मात देकर निकली धूप ने लोगों को राहत प्रदान की है। वहीं बुंदेलखंड और चंबल अंचल में कोहरे का असर बना हुआ है। इसके चलते आवागमन भी प्रभावित है। ठंडी हवाएं अब भी अपना असर बनाए हुए है और यह हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देती है।
मैासम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिन में आसमान साफ होने से ठंड में कुछ कमी की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications