परंपराओं से अलग बसु ने जन्मदिन समारोह पर नहीं उठाई आपत्ति

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और दिवंगत पूर्व मंत्री सुभाष चक्रबर्ती की विधवा और पार्टी नेता रामाला चक्रबर्ती ने कहा, "मैंने उनका जन्मदिन जबरदस्ती मनाना शुरू किया।"

चक्रबर्ती दंपति बसु के बहुत करीब था। रामाला ने कहा कि उन्होंने बसु का जन्मदिन तब मनाना शुरू किया जब वह 80 वर्ष के हो गए।

रामाला ने आईएनएस को बताया, "पार्टी में किसी का जन्मदिन मनाने की परंपरा नहीं थी। परंतु मैंने जोर दिया। यद्यपि बसु ने कभी खुद इसका अनुमोदन नहीं किया लेकिन कभी आपत्ति भी नहीं जताई। इससे मुझे साहस मिला और जन्मदिन समारोह जारी रहा।"

रामाला ने कहा कि उनके पति मदद करते थे लेकिन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता होने के कारण वह कभी भी सक्रिय रूप से सामने नहीं आए।

रामाला ने रोते हुए बसु के अपने पोते के प्रति प्यार को याद किया। "वह भी आम लोगों की तरह थे। जब भी मैं उनको चाकलेट देती वह किसी अन्य दादा की तरह उसे अपने पोते को दे देते।"

बसु की पत्नी कमला की वर्ष 2003 में मौत के बाद रामाला उनके आवास पर नियमित रूप से आती थीं और विशेष अवसरों पर वह मौजूद रहती थीं।

उन्होंने बताया, "मैं उनको कुछ विशेष पकवान बनाकर खिलाती थी। उनको खाना पसंद था लेकिन वह बहुत कम खानेवाले थे।"

रामाला ने कहा कि पिछले वर्ष (तीन अगस्त) को उनके पति सुभाष की मौत के बाद वह हमेशा उनके लिए चिंतित रहते और उनके पुत्र की भविष्य की योजना के बारे में पूछते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+