'अंतर-धर्म परिषद के गठन में कहीं देर न हो जाए'
इसी महीने मलेशिया में आठ गिरजाघरों पर हमले हुए हैं। उल्लेखनीय है कि एक कैथोलिक गिरजाघर की पत्रिका के मास्टहेड पर 'अल्लाह' शब्द के इस्तेमाल की इजाजत अदालत द्वारा दिए जाने के बाद ये हमले हुए हैं।
मलेशिया के उप प्रधानमंत्री मुहियुद्दीन यासीन ने अंतर-धर्म परिषद के गठन का पस्ताव रखा था। रविवार को सीनेटर और प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री जमील खीर बहरोम ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के अनुसार 'राष्ट्रीय एकता समिति' के सदस्य रमन नवरत्नम ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि विलंब होने से पहले ही इसका गठन हो जाएगा।
नवरत्नम ने कहा, "इस परिषद का गठन अगर नहीं होता है तो इससे सकंट के समय सरकार की अयोग्यता झलकेगी और राष्ट्रीय एकता व सुशासन को भी झटका लगेगा। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications