जम्मू में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर
पुलिस के अनुसार रविवार रात पुंछ जिले के मेंधर इलाके में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में अब्दुल्ला मारा गया। वह पाकिस्तान के दाबोवाल इलाके का रहने वाला था।
पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने कहा, "अब्दुल्ला अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले के मामले से जुड़ा था। मंदिर पर हुए हमले का संचालन पुंछ जिले से किया गया था।"
सिंह ने कहा कि अब्दुल्ला पुंछ जिले के पहाड़ी इलाकों से आतंकवादी हमलों का संचालन करता था। वह युवाओं को सीमापार आतंकी प्रशिक्षण के लिए भेजता था।
उल्लेखनीय है कि सितंबर 2005 में गुजरात में अक्षरधाम मंदिर में जैश के आंतकवादियों ने हमला कर दिया था। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में सभी तीन आतंकवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications