दिल्ली में कोहरा, दृश्यता 500 मीटर से भी कम
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाए रहने से दृश्यता का स्तर 500 मीटर से कम बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति रहेगी। आज कोहरा दोपहर तक रहेगा जिससे दृश्यता 500मीटर से ज्यादा नहीं रहेगी। उसके बाद स्थिति में सुधार होगा।"
सोमवार को न्यूनतम तापमान औसत से अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications