हाइब्रिड कारों का उत्पादन बढ़ाएगी टोयोटा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टोक्यो टोयोटा की योजना 10 नई हाइब्रिड कारों को लाने की है। कार निर्माता कंपनी की अपने संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए संयंत्रों के निर्माण की योजना है।
टोयोटा ने वर्ष 2009 में 500,000 हाइब्रिड कारों का उत्पादन किया था। टोयोटा के कुल कार उत्पादन का यह आठ प्रतिशत था।
टोयोटा ने कहा कि इस वर्ष वह 800,000 हाइब्रिड कारों का उत्पादन करेगी, वर्ष 2011 में 900,000 और 2012 में 11 लाख हाइब्रिड कारों के उत्पादन का लक्ष्य है। कंपनी अपनी हाइब्रिड कारों का 90 प्रतिशत जापान में ही बनाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications