भारत के साथ कई समझौतों ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करेगा मलेशिया
रजाक ने अपनी यात्रा के एक दिन पहले कहा, "अभी तक 13 समझौतों की गिनती हुई है और हमारी गिनती अभी जारी है।"
अधिकांश समझौते निजी क्षेत्र से जुड़े हैं, जो भारत में विभिन्न परियोजनाओं से संबद्ध हैं।
सड़क निर्माण, शिक्षा, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, तेल एवं गैस उत्पादन, दवा उद्योग,पर्यटन और हरित प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय चर्चा होगी।
भारत और मलेशिया का द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर है और रजाक को इसके बढ़ने की उम्मीद है।
रजाक ने कहा कि उनका भारत दौरा केवल औपचारिक नहीं वरन ठोस परिणामों वाला होगा।
उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मलेशिया आने का निमंत्रण दूंगा। इससे भारत के साथ मलेशिया का राजनीतिक और आर्थिक संपर्क बढ़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications