राज्यपाल प्रभा राव ने मेहरानढ़ दुर्ग का अवलोकन किया
राज्यपाल सोमवार को जोधपुर में स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट हाऊस में गार्ड अॉफ अॉनर की सलामी लेने के बाद मेहरानगढ़ दुर्ग के लिए रवाना हुई। उन्होंने मेहरानगढ़ किले से शहर के विहंगम दृश्य को देखा। मेहरानगढ़ ट्रस्ट के गाइड ने उनको किले से रानीसर सरोवर में लगे लकड़ी के अरठ की जानकारी देते हुए बताया कि पहले दुर्ग में इस प्राचीन जलाशय से जलापूर्ति होती थी। गाइड ने उन्हें बताया कि जोधपुर में सूर्य की तपन व तापमान अधिक रहने से यहां घरों पर आसमानी रंग किया जाता है। राज्यपाल ने दुर्ग से ही मारवाड़ के ताजमहल जसवन्त थड़े को देखा।
राज्यपाल ने मेहरानगढ़ म्यूजियम के दौलतखाना का अवलोकन किया और वह प्राचीन कला वैभव एवं ऐतिहासिक संग्रह को देखकर अभिभूत हो गईं। उन्होंने दो सौ वर्ष पुराने लाख की पेन्टिंग से निर्मित दरवाजे को बहुत रूचि के साथ देखा। राज्यपाल को जब किलो चान्दी से बनी सोने के जेवर से लदी गणगौर दिखाई गई तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी चाही। गाइड शक्तिसिंह ने उनको गणगौर तथा इसके पूजन तथा त्यौहार के बारे में विस्तार से बताया। राज्यपाल ने चांदी के काम से बनाई गई पूर्व शासकों की शेरवानी, पेन्टिंग्स, हाथी दांत के बने कास्मेटिक बॉक्स, चांदी से निर्मित पूजा के कलात्मक सामान आदि का भी बहुत रूचि के साथ अवलोकन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications