बिहार में सर्दी जारी, विद्यालय मंगलवार तक बंद

पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के सभी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के कारण पारा लुढ़कने और चढ़ने का सिलसिला जारी है। कभी बादल छा रहे हैं, तो कभी धूप निकल रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को रविवार की तुलना में पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10़ 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

बिहार में सोमवार को सबसे ठंडा क्षेत्र गया रहा, जहां का नयूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 10़ 2 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने सोमवार को बताया कि बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुबह-शाम कोहरा बना रहेगा और हल्के बादल छाये रहेंगे।

राज्य सरकार ने सर्दी के मद्देनजर मंगलवार तक सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मानव संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव अंजनी कुमार ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए निर्देश भेज दिये गये हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+