दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 5 नए मामले
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले सामने आए हैं।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "स्वाइन फ्लू के पांच नए मामलों के साथ दिल्ली में इन्फ्लुएंजा ए(एच1एन1) के संक्रमण के मामले बढ़ कर 9,600 हो गए हैं।"
संक्रमण के 9,600 मामलों के साथ दिल्ली स्वाइन फ्लू के मामले में देश में सबसे आगे बना हुआ है। इस बीमारी के कारण शहर में अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications