चाय जीर्णोद्धार निधि का गठन
11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 56,795 हेक्टेयर क्षेत्र में जीर्णोद्धार का प्रस्ताव है। इस योजना के तहत, सरकार ने सब्सिडी (इकाई लागत की 25 प्रतिशत) दी है। इसके अलावा, विशेष उद्देश्य चाय निधि से ऋण (इकाई लागत का 50 प्रतिशत) उपलब्ध कराया जाता है। शेष 25 प्रतिशत लागत लाभार्थ को वहन करनी पड़ती है। विशेष उद्देश्य चाय निधि के प्रारंभ से अब तक (1 अप्रैल, 2007 से 30 नवम्बर, 2009 तक) 9902 हेक्टेयर क्षेत्र में पुनरेपण और 3685 हेक्टेयर क्षेत्र के जीर्णोद्धार के लिए इस योजना के तहत 48.69 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications