हैती में मलबे से 5 दिन बाद एक शख्स को सुरक्षित निकाला
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उसने बचावकर्ताओं को बताया कि मलबे में फंसने के बाद उसने ढेर सारा मूंगफली का मक्खन और जेली खाई।
भूकंप से हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के एक सुपर बाजार से सकुशल जिंदा निकाले गए अंतिम पांच व्यक्तियों में यह व्यक्ति भी शामिल है।
हैती में 20 से अधिक बचाव दलों ने मलबे से 62 लोगों को जिंदा निकाला है। परंतु हर बीतते दिन के साथ मलबे में दबे लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीदें कम होती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications