हिमाचल में परिवहन मंत्री की निजी बस ऑपरेटरों के साथ बैठक
ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में बस दुर्घटनाओं को कम करने के अनेक पग उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बस चालक के पास वैध लाइसेंस का होना अनिवार्य बनाया गया है साथ ही बस चलाते समय चालक मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ओवर लोडिंग का बंद करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि निजी वाहन चालक व कंडक्टर के लिए बीमा योजना प्रस्तावित है। बैठक में बस ऑपरेटरों ने एक फंड आरंभ करने का सुझाव दिया, ताकि बस दुर्घटना की दशा में प्रभावित बस मालिक को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। सभी ऑपरेटरों ने प्रदेश में और अधिक वाहन ट्रेनिंग स्कूलों को खोलने पर भी चर्चा की गई।
परिवहन मंत्री ने इसके उपरांत दाड़लाघाट व बाघा बाघल से आए ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और कहा कि प्रदेश की सभी ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के प्रतिनिधियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हेतु शीघ्र ही बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications