पंचायत चुनाव के दिन औद्योगिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अवकाश
अधिसूचना के अनुसार औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को उनके संस्थान में कार्यरत मतदान के हकदार के सभी कामगारों को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित हैं, उन्हें सवैतनिक अवकाश प्रदान करने हेतु विनिर्दिष्ट किया है, जिससे उनके द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
राज्य में पंचायत आम चुनावों के तहत 20 व 22, 29 व 31 जनवरी तथा 2 व 4 फरवरी, 2010 को जिला परिषदों व पंचायत समिति सदस्यों व ग्राम पंचायतों के सरपंचों व पंचों के चुनावों के लिए मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications