यूक्रेनी राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में यांकोविच की जीत का अनुमान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उद्योग जगत से मित्रवत रुख रखने वाले यांकोविच को कुल मतों का कम से कम 31.5 प्रतिशत मिलने की उम्मीद है। यह सर्वेक्षण यूक्रेन के अग्रणी रजुमकोव शोध केंद्र ने कराया।
रविवार सुबह अपना वोट डालने के बाद यांकोविच ने कहा कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन के लोग बदलाव चाहते हैं और बहुत शीघ्र देश का नया अध्याय शुरू होगा।
सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री युलिया तेमोशेंको को 27.2 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।
यूक्रेन में कराए गए कुल छह चुनाव सर्वेक्षणों में यांकोविच को 37.6 से 31.5 प्रतिशत के बीच और टीमोशेंको को 27 से 25.2 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया। कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications