भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार वार्ता अगले सप्ताह
भारत में ईयू के राजदूत डेनियल समदजा ने यहां सोमवार को लिस्बन संधि की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक समारोह के अवसर पर संवाददाताओंे को बताया, "बातचीत में प्रगति हो रही है। बातचीत के दौरान बाजार तक पहुंच बनाने, सार्वजनिक खरीदारी, टिकाऊ विकास और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।"
पिछले वर्ष छह नवंबर को संपन्न हुए 10वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के नेताओं ने वर्ष 2010 तक समझौते को संपन्न कराने के मद्देनजर मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौते पर बातचीत तेज करने का निर्णय लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications