चिली में दक्षिणपंथी करोड़पति राष्ट्रपति चुनाव में विजयी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पिनेरा की जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने वर्ष 1990 में देश लोकतंत्र की वापसी के बाद से ही सत्ता पर काबिज मध्य-वाम गठबंधन को सत्ता से बाहर किया।
चिली में वर्ष 1958 के बाद से पहली बार दक्षिणपंथी लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आए हैं।
सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता और वर्ष 1994 से 2000 तक देश पर शासन करने वाले एडुवडरे फ्रेई को 48.1 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
सत्तारूढ़ गठबंधन ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। फ्रेई ने अपने प्रतिद्वंद्वी को जीत को बधाई देते हुए वार्ता, समझौतों के प्रयास और सामाजिक सुधारों के कायम रहने की उम्मीद जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications