एक बच्ची के लिए काफिला रोक देते थे ज्योति बसु
देव सेन दक्षिणी कोलकाता के हिंदुस्तान पार्क में वर्षो तक बसु की पड़ोसी रहीं।
बसु की सामान्य जीवनशैली को याद करते हुए सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री होते हुए भी उनके पास कभी इंवर्टर नहीं रहा।
सेन ने आईएएनएस को बताया कि गर्मियों में बसु अपनी पत्नी के साथ बरामदे में बैठते थे और बिजली चले जाने पर हाथ के पंखे का उपयोग करते थे।
सेन ने कहा, "वह एक सैद्धांतिक व्यक्ति थे। जब सबके पास होता था तब भी उन्होंने एक इंवर्टर नहीं लिया।"
सेन ने कहा कि वह जन्म से ही बसु की पड़ोसी थीं। सेन का विवाह समारोह बसु के अहाते में ही संपन्न हुआ।
अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद बसु एक गर्मजोशी और प्यार से मिलने वाले पड़ोसी थे। वह सेन के पारिवारिक समारोहों में हिस्सा लेते थे। उनकी बच्ची को परीक्षा में जाने के लिए विलंब होने पर अपना काफिला भी रोक देते थे, जिससे बच्ची को स्कूल छोड़ने में सहूलियत हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications