हैती से चीनी अधिकारियों के शव स्वदेश लाए जाएंगे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप में मारे गए सभी आठ चीनी पुलिस अधिकारी संयुक्त राष्ट्र के शांति दल के सदस्य थे। ये सभी हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में संयुक्त राष्ट्र मिशन के मुख्यालय में तैनात थे।
बोइंग 747 विमान से चीनी अधिकारियों के शवों को रविवार को पोर्ट-ओ-प्रिंस से रवाना किया गया। मंगलवार को बीजिग के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इनके पहुंचने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि हैती में गत मंगलवार को शक्तिशाली भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता सात मापी गई थी, जिसमें लाखों लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications