पुरी में रूसी महिला पर हमला
भुवनेश्वर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के पुरी शहर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक रूसी महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुरी समुद्री तट पुलिस थाने के प्रभारी अमूल्य कुमार धर ने बताया, "लिसिना नादेजदा नामक एक रूसी महिला ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है। हमने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।"
नादेजदा के मुताबिक वह अपनी साइकिल से जा रही थी तभी एक व्यक्ति ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और उसका बैग लूटने का प्रयास किया।
उसने कहा, "उसने मुझे घायल कर दिया और फिर मेरा मोबाइल फोन और पैसे लेकर चंपत हो गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications