राहुल गांधी गुरुवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री से मिलेंगे
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दौरे पर आ रहे मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद नजीब तुन रजाक की गुरुवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से मुलाकात होगी। इस मुलाकात के मकसद का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
संभवत: यह पहला मौका है कि भारत के दौरे पर आने वाले किसी देश के शासन प्रमुख की गांधी परिवार के किसी सदस्य से अलग मुलाकात तय की गई हो।
एक सूत्र के मुताबिक आधुनिक अर्थव्यवस्था और वहां के आधुनिक बुनियादी ढांचे में मिली मलेशिया की सफलता से राहुल बहुत प्रभावित है और इसलिए वह मलेशियाई प्रधानमंत्री से अलग से बैठक चाहते हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "बतौर कांग्रेस महासचिव वह अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू नेताओं से मिलते रहते हैं। मुझे लगता है कि वह बतौर महासचिव अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। युवा पीढ़ी द्वारा कांग्रेस की सोच को उजागर किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications