मुखर्जी ने संसदीय समिति के साथ बजट के मुद्दों पर चर्चा की

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को अपने मंत्रालय से संबद्ध संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों से मुलाकात की और बजट के मुद्दों पर चर्चा की।

समिति में लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और नामित सदस्य शामिल हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "वित्त मंत्री ने वर्ष 2010-11 के लिए आम बजट तैयार करने हेतु सदस्यों के सुझाव आमंत्रित करने से पहले उन्हें अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी।"

मुखर्जी ने कहा कि समय पर और सक्रिय तरीके से अपनाए गए मौद्रिक व वित्तीय उपायों के कारण ही वैश्विक वित्तीय संकट के बावजूद आर्थिक विकास की प्रक्रिया अक्षुण्ण बनी हुई है।

मुखर्जी ने यह भी कहा कि सरकार कर सुधार, प्रत्यक्ष कर संहिता और वस्तु एवं सेवा कर पर जानकारी के लिए चर्चा जारी रखेगी।

मुखर्जी ने भारतीय रिजर्व बैंक की 29 जनवरी को होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा से पूर्व राहत पैकेज के मुद्दे पर कोई निर्णय करने की उम्मीद लगा रखी थी, लेकिन इस बैठक में इस मुद्दे पर कोई भी ठोस राय नहीं बन पाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+