कपूर को मिलेगी नेपाली सैन्य जनरल की मानद उपाधि

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। थल सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा पर नेपाल जाएंगे। इस यात्रा के दौरान उन्हें नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

नेपाल के पहले राष्ट्रपति रामबरन यादव उन्हें इस उपाधि से सम्मानित करेंगे। कपूर से पहले पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल निर्मल चंद्र विज ने नेपाल का दौरा किया था। उन्हें तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

नेपाल के थलसेना प्रमुख चित्रमान सिंह ने गत वर्ष दिसम्बर महीने में भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें भारत के सैन्य जनरल की मानद उपाधि दी गई थी।

भारतीय थल सेना के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, "जनरल कपूर 19 से 22 जनवरी को नेपाल के दौरे पर जाएंगे। दोनों देशों के बीच बढ़े रक्षा सहयोग और अन्य द्विपक्षीय संबंधों के मद्देनजर उनकी इस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि अपनी इस यात्रा के दौरान कपूर नेपाली प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, रक्षा मंत्री रामबहादुर थापा और सैन्य प्रमुख गुरुं ग सहित अन्य अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों से मिलेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+