मैं हमेशा आगे देखता हूं, पीछे नहीं : मुलायम सिंह (लीड-1)

लखनऊ, 18 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह को 'बीती बात' करार दिया और कहा कि वह हमेशा आगे देखते हैं, पीछे नहीं। पीछे क्या हुआ, वह इस पर नहीं जाते हैं।

लखनऊ में सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में मुलायम ने कहा, "जो बीत गई, सो बात गई। मैं हमेशा आगे की सोचता हूं, पीछे की परवाह नहीं करता हूं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अमर सिंह से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है, काफी देर तक चुप रहने के बाद मुलायम ने कहा, "मैं कुछ नहीं बोलूंगा।"

मुलायम सिंह से यह भी पूछा गया कि दिल्ली में सोमवार को अमर सिंह का स्वागत करने के लिए सपा के कुछ विधायक भी पहुंचे, तो इसके जवाब में मुलायम ने झल्लाते हुए कहा कि आखिर इस बात से आपको क्या परेशानी है।

अमर सिंह के बारे में पूछे गए किसी भी सवाल का सपा अध्यक्ष ने सीधा जवाब नहीं दिया। वह बार-बार दोहरा रहे थे कि जो मुद्दा खत्म हो गया, उस पर वह बात नहीं करना चाहते।

मुलायम ने कहा कि सपा प्रदेश की मायावती सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को सड़कों पर उतरेगी और पूरे प्रदेश में प्रदशर्न करेगी। लखनऊ में इस आंदोलन का नेतृत्व वह खुद करेंगे और फिलहाल उनका पूरा ध्यान इस प्रदेशव्यापी आंदोलन पर है।

इससे पहले मुलायम ने रविवार को अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया था। अमर सिंह ने गत 6 जनवरी को पार्टी महासचिव तथा प्रवक्ता पद और संसदीय बोर्ड की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+