कन्नड़ अभिनेता के. एस. अस्वत नहीं रहे (लीड-1)
मैसूर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के.एस. अस्वत का सोमवार तड़के मैसूर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।
अस्वत पिछले तीन दिनों से कोमा में थे। उन्होंने मैसूर के बोणप्पा अस्पताल में सोमवार तड़के दो बजे अंतिम सांस ली। उनका पिछले सात दिनों से इसी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके पार्थिक शरीर को सुबह से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
उनके बेटे और अभिनेता शंकर ने पिता के निधन की पुष्टि की। लगभग 300 फिल्मों में काम करने वाले अस्वत काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक एस. नारायण ने कहा कि कन्नड़ फिल्म उद्योग ने एक लोकप्रिय अभिनेता खो दिया है। अस्वत की पहली फिल्म 'स्त्री थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications