जिंबाब्वे में मगरमच्छ ने 8 लोगों को मारा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय उद्यान प्राधिकरण की प्रवक्ता कैरोलीन वाशाया मोयो ने बताया कि राजधानी हरारे के बाहरी इलाके में स्थित चिवेरो झील में शनिवार को मगरमच्छ ने एक और व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया।
इससे पहले मगरमच्छ आठ लोगों को निशाना बना चुका था। इनमें से दो लोगों का शव बरामद किया गया है। चिवेरो झील हरारे का सबसे बड़ा जलाशय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications