ज्योति बसु को अंतिम यात्रा मंगलवार को

उल्लेखनीय है कि बसु का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और न ही कोई कर्मकांड किया जाएगा। बसु ने इच्छा जताई थी कि उनका शरीर चिकित्सा शोध के लिए दान कर दिया जाए।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की प्रदेश इकाई के सचिव बिमान बोस ने सोमवार को कहा कि मंगलवार सुबह 7.30 बजे बसु के पार्थिव शरीर को 'पीस हेवेन' में ले जाया जाएगा।

बसु की अंतिम विदाई के नवनिर्धारित कार्यक्रम की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका पार्थिव शरीर रफी अहमद किदवई रोड, पार्क स्ट्रीट और ए. जे. सी. बोस रोड होते हुए सुबह आठ बजे प्रदेश माकपा मुख्यालय पहुंचेगा। वहां उनका पार्थिव शरीर नौ बजे तक रखा जाएगा। पार्टी के पोलित ब्यूरो, केंद्रीय समिति तथा राज्य समिति के सदस्य और जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं व सत्ताधारी वाम मोर्चा सरकार के नेताओं की ओर से यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बोस के मुताबिक इसके बाद बसु के पार्थिव शरीर को 9.45 बजे राज्य सचिवालय यानी राइटर्स बिल्डिंग ले जाया जाएगा। इसके बाद 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा भवन में रखा जाएगा। यहां इसे तीन बजे तक रखा जाएगा। राज्य व देशभर से जुटने वाले नेता यहां उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

उन्होंने वाम मोर्चा सरकार के सभी मंत्रियों, सांसदों व अन्य नेताओं से आग्रह किया कि वे विधानसभा भवन में ही बसु को श्रद्धांजलि दें।

उनकी अंतिम यात्रा तीन बजे आरंभ होगी। रेड रोड और कैथ्रेडल रोड होते हुए उनका पार्थिव शरीर हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा और उसे अस्पताल को सौंप दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+