काबुल में सभी भारतीय सुरक्षित हैं : सरकार
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों से मंगलवार को कहा है कि काबुल में तालिबान के ताजा हमले के मद्देनजर उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि वहां सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया, "सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हम काबुल स्थित भारतीय दूतावास के साथ बराबर संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे बाहर न निकलें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।"
ये सुरक्षा निर्देश ऐसे समय में आए हैं, जब काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास स्थित एक इमारत पर आतंकियों ने सोमवार की सुबह कब्जा कर लिया और सरकारी इमारतों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications