डायन के नाम पर महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए कानून शीघ्र: तीरथ
नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने सोमवार को कहा है कि डायनों के नाम पर महिलाओं, खासकर आदिवासी महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए शीघ्र ही कानून लाया जाएगा।
तीरथ ने संवाददाताओं से कहा, " मुझे इस बात की जानकारी है कि डायन बताकर कई आदिवासी महिलाओं को मारा गया है। महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसकी वजह उनकी जमीन पर कब्जा जमाना है।"
सामाजिक मुद्दों पर संपादकों के 10 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए तीरथ ने कहा कि इस मामले को लेकर एक अलग कानून बनाया जाना चाहिए।
आदिवासी महिलाओं के साथ डायन होने के नाम पर जारी इस अत्याचार को लेकर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं इस संबंध में कानून मंत्री को लिखूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications