हैती में दंगा भड़का, मृतकों की संख्या 200,000 होने का अनुमान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गोलीबारी के कारण पुलिस ने यात्रियों को राष्ट्रपति भवन के समीप शहर के केंद्र में जाने से रोका।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंगाई हर व्यक्ति, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों पर भी गोलीबारी कर रहे हैं।
भूकंप से तबाह 19 लाख की आबादी वाले शहर में भोजन, पानी और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति में थोड़ा सुधार हुआ। कुछ दुकानदारों ने दुकानें भी खोलीं।
रविवार सुबह एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा कि संभवत: 150,000 से 200,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications