जहरीली गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए छोटी कारें बनाएं
नए शोध में कहा गया है कि यदि ग्राहक ज्यादा कार्बन उत्सर्जित करने वाले बड़े और भारी वाहनों को खरीदने को लेकर अनिच्छा जाहिर करते हैं तो वाहन निर्माताओं को उनके लिए छोटे वाहन निर्मित करने चाहिए।
स्मिथ स्कूल ऑफ इंटरप्राइजेज एंड एन्वायर्मेट द्वारा कराए गए शोध में सलाह दी गई है कि जहरीली गैसों के उत्सर्जन में कटौती की दिशा में कदम उठाने के लिए हमें अगले एक दशक तक वाहन निर्माताओं द्वारा बनाए जाने वाले हाइड्रोजन और बैटरी से चलने वाले वाहनों के भरोसे नहीं रहना चाहिए।
शोध में कहा गया है कि बैटरियों के सीमित समय और प्लेटिनम की ऊंची कीमतों की वजह से छोटे वाहनों के मुख्य उत्पादों में बने रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications