गोवा पहुंचने से पहले ही राहुल का दौरा विवादों में
राहुल मंगलवार को गोवा दौरे पर आएंगे। इस दौरान गोवा विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करने का भी उनका कार्यक्रम है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश इकाई ने गोवा विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ने गोवा विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।
भाजयुमो के संयोजक आत्माराम बर्वे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुख्यधारा की राजनीति से जुड़े एक नेता के लिए विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को संबोधित करने के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हम कुलपति के कार्यालय का घेराव करेंगे।"
भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता गोविंद पर्वतकर ने कहा है कि छात्र इकाई के इस फैसले को पार्टी का समर्थन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications