तालिबान के हमले के बाद काबुल में भीषण लड़ाई (लीड-3)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि एक सिनेमा हाल में घुसे आतंकियों और सरकारी सुरक्षाकर्मियों के बीच छिड़ी इस लड़ाई में चार तालिबान हमलावरों और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है और 36 लोग घायल हो गए हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में राष्ट्रपति हामिद करजई ने हमले की निंदा की है और काबुल के नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि शहर पूरी तरह सुरक्षा बलों के नियंत्रण में है।

हमला सुबह भीड़भाड़ वाले समय में शुरू हुआ। आतंकियों ने 'फॉरेशगाह बुजेर्ग अफगान' शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से राष्ट्रपति भवन के दक्षिणी द्वार पर और वित्त व न्याय मंत्रालयों की ओर गोलीबारी शुरू कर दी।

कुछ समय बाद एक आत्मघाती हमलावर ने विदेश मंत्रालय के पास स्थित एक अन्य शॉपिंग सेंटर पर हमला किया। इस हमले में कई लोग मारे गए और घायल हो गए।

एक घंटे बाद एक अन्य हमलावर ने एक सिनेमाघर के सामने खुद को उड़ा लिया। प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल हलीम ने कहा कि इस हमले में भी कई लोग मारे गए और जख्मी हुए।

आतंरिक मंत्रालय के प्रवक्ता जमाराई बशारी ने इस बात की पुष्टि की कि कम से कम दो आतंकी सिनेमाघर में मोर्चा संभाले हुए थे और पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया था।

छिटपुट गोलीबारी की आवाज इलाके से अभी भी सुनाई दे रही है। शहर के मध्य स्थित दो मुख्य शॉपिंग केंद्रों से गहरा धुंआ उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

जिस पहली इमारत से लड़ाई पूरे मध्य काबुल में फैली, वहां दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया जबकि अफगान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।

बशारी ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया है और चार अन्य घायल हो गए हैं। यहीं पर रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो सैनिक भी घायल हो गए हैं।

बशारी ने कहा कि आतंकवादियों के कब्जे से सभी इमारतों को मुक्त करा लिया गया और सुरक्षाकर्मी इलाके में बचे हुए आतंकवादियों की तलाश में लगे हैं।

तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अज्ञात स्थान से फोन पर दावा किया कि आत्मघाती हमलावरों सहित करीब 20 आतंकवादी राष्ट्रपति निवास सहित अन्य सरकारी इमारतों को निशाना बनाने के लिए काबुल में दाखिल हो गए हैं।

हमले के दौरान कम से कम एक रॉकेट सेरेना होटल के बगीचे में गिरा है। सेरेना होटल काबुल का एकमात्र पांच सितारा होटल है। होटल में मौजूद एक विदेशी मेहमान ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए बेसमेंट में चले गए। होटल उस इमारत से सटा हुआ है, जिस पर आतंकवादियों ने कब्जा किया हुआ है।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आतंकवादियों पर काबू पाने के लिए अफगान सुरक्षा बलों को मदद पहुंचाई जा रही है। नाटो के हेलीकॉप्टर मुठभेड़ स्थल के ईद-गिर्द मंडरा रहे थे।

नाटो के बयान में कहा गया है कि हालात पर काबू पाने के लिए उसके सुरक्षा बल अफगान सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। शॉपिंग काम्प्लेक्स के निकट से कई छोटे धमाकों की सूचना है। बयान में कहा गया है, "आतंकवादियों ने इन हमलों में छोटे हथियारों का इस्तेमाल भी किया।"

हताहत होने वालों के बारे में तत्काल कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+