उड़ीसा में नक्सलियों ने की व्यापारी की हत्या
भुवनेश्वर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के मल्कानगिरी जिले के एक गांव में सोमवार को नक्सलियों ने एक व्यापारी की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि मल्कानगिरी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर गांव खेमागुरु में एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने 45 वर्षीय रामा गौड़ा को घर से बाहर निकालकर उसका गला रेत दिया।
पुलिस उप निरीक्षक संजीव पांडा ने आईएएनएस को बताया, "गौड़ा स्थानीय व्यापारी था।"
एक अन्य घटना में उसी जिले में शनिवार को चित्रकोडा थाना क्षेत्र के अर्न्तगत जनबाई गांव में एक स्थानीय शराब व्यापारी आनंद राव को नक्सलियों के एक समूह ने पीटा और उसके घर में आग लगा दी।
राज्य के 30 से अधिक जिले नक्सल प्रभावित हैं जबकि राजधानी भुवनेश्वर से 618 किलोमीटर दूर स्थित मल्कानगिरी जिला नक्सलियों का प्रमुख गढ़ बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications