हॉलब्रुक ने कृष्णा से मुलाकात की

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत हॉलब्रुक ने सोमवार को यहां विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णासे मुलाकात की और अफगानिस्तान में स्थायित्व लाने के तरीकों पर चर्चा की। हॉलब्रुक ने कृष्णा से ऐसे समय में मुलाकात की है, जब अफगान मुद्दे पर इसी महीने लंदन में सम्मेलन होने वाला है।

कृष्णा के साथ चर्चा के दौरान हॉलब्रुक ने अफगानिस्तान में भारत की भूमिका की सराहना की और उन क्षेत्रों को तलाशने की कोशिश की, जहां भारत और अमेरिका हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान में मिलजुल कर काम कर सकते हैं।

कृष्णा 28 जनवरी को अफगान मुद्दे पर होने जा रहे लंदन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन की मेजबानी ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि कृष्णा ने अफगानिस्तान में क्षतिग्रस्त हुई अधोसंरचनाओं के पुनर्निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता से हॉलब्रुक को अवगत कराया और लंदन सम्मेलन में भारत द्वारा प्रस्तावित की जाने वाली नई पहलों के बारे में चर्चा की।

भारत ने अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए 1.3 अरब डॉलर की मदद का संकल्प लिया है। इस मदद के साथ भारत अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ा क्षेत्रीय दानदाता बन गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+