एलनाबाद उपचुनाव में हुड्डा की अग्नि परीक्षा

एलनाबाद, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में सिरसा जिले की एलनाबाद विधानसभा सीट के लिए बुधवार को होने वाले उपचुनाव को जहां मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की अग्नि-परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है वहीं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के लिए भी यह सीट मूंछ की लड़ाई बन गई है।

इनेलो की ओर से इसके अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अभय सिंह को एलनाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि कांग्रेस ने भरत सिंह बेनीवाल को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर हालांकि कुल 15 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और इनेलो के बीच है।

स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने आईएएनस से कहा, "यहां से भले ही अभय और बेनिवाल उम्मीदवार हैं लेकिन असल मुकाबला तो ओमप्रकाश चौटाला और हुड्डा के बीच है।"

उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश चौटाला के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। चौटाला एलनाबाद के अलावा ऊंचानकलां से भी जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने एलनाबाद सीट खाली कर दी थी। एलनाबाद से उन्होंने 16,400 मतों से जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+