सड़क हादसे में 2 इंजीनियरों सहित 4 की मौत
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात को विद्युत मंडल का एक दल बोलेरो से नरसिंहपुर से गाडरवारा जा रहा था तभी करेली थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत मंडल के दो इंजीनियरों अंशुल चौदहा एवं अनुज सिंह सहित दो अन्य लोगों राम प्रताप और गोविंद कोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
करेली के थाना प्रभारी एम.के. तिवारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि ट्रक चालक सुनील पाटील को हिरासत में ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications