उत्तर प्रदेश में मानव दीवार बनाकर जन आंदोलन : नकवी

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में नकवी ने कहा कि 31 जनवरी को केंद्र सरकार की नीतियों और मायावती सरकार के कुशासन के खिलाफ भाजपाई उत्तर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय, हर राजमार्ग, हर चौपाल पर जनआंदोलन कर मानव दीवार बनाएंगे।

नकवी ने कहा कि इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले भाजपा के सभी केंद्रीय नेता मसलन मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, कलराज मिश्रा, विनय कटियार व प्रदेश इकाई के सभी बड़े नेता और पदाधिकारी अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन की कमान सभालेंगे। उन्होंने बताया कि इस जनआंदोलन में हम केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर उसे जनता के बीच लेकर जाएंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि यह महंगाई प्राकृतिक कारणों से नहीं बल्कि नीतिगत कारणों से है। आम आदमी की थाली प्रतिदिन सूनी होती जा रही है। आम आदमी के इसी दर्द को हम उपवास रखकर अपने प्रदशर्न के जरिए प्रदर्शित करेंगे।

नकवी ने कहा कि मार्च में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता कृतिम रूप से महंगाई बढ़ाने वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+