त्रिपुरा सरकार ने बसु के निधन पर शोक व्यक्त किया
अगरतला, 18 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा सरकार ने सोमवार को कहा है कि वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के रूप में उसने अपना एक सच्चा दोस्त खो दिया है। बसु का रविवार को कोलकाता में निधन हो गया है।
राज्य सरकार ने सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में एक शोक प्रस्ताव पारित कर कहा, " त्रिपुरा ने अपना एक सच्चा दोस्त खो दिया है।"
राज्य में सोमवार और मंगलवार को शोक मनाया जाएगा जबकि मंगलवार को भी छुट्टी की घोषणा की की गई है।
एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, "राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है और सोमवार तथा मंगलवार को आयोजित आधिकारिक समारोह रद्द कर दिए गए हैं।"
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की और कोलकाता में मंगलवार को होने वाले ज्योति बसु के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आठ अन्य शीर्ष नेता भी कोलकाता गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications