चीनी के थोक मूल्य में 10-12 फीसदी की कमी : पवार
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मूल्य पर कैबिनेट समिति की 13 जनवरी को हुई बैठक के बाद पवार ने कहा था कि अगले आठ से 10 दिनों के भीतर आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें गिरने लगेंगी।
महंगाई पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 27 जनवरी को मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाई है।
पवार ने कहा कि पिछले दो दिनों में चीनी का थोक मूल्य 4280 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 3980 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
उन्होंने कहा कि खुदरा मूल्य में शीघ्र कमी आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications