सीबीआई करेगी इम्फाल 'गोलीबारी' की जांच
सोमवार को सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, "गुवाहाटी उच्च न्यायालय की इम्फाल खंडपीठ के आदेश के तहत हम छुंगखाम संजीत सिंह की मौत के मामले की जांच कर रहे हैं। 23 जुलाई को इम्फाल के बाजार इलाके में कथित मुठभेड़ में सिंह मारा गया था। गोलीबारी के दौरान हुई एक अज्ञात महिला की मौत की भी जांच की जाएगी।"
उल्लेखनीय है कि दो जनवरी को गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने सीबीआई से सिंह की मौत के मामले की जांच करने के लिए कहा था। सिंह की मां ने इस संबंध में याचिका दायर की थी।
सीबीआई ने कहा कि इस मामले में इम्फाल पुलिस के अज्ञात कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि जांच के लिए संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि जांच टीम में दो उपमहानिरीक्षक, दो पुलिस अधीक्षक, सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के विशेषज्ञ, क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान और सीबीआई के चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications