राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर
भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अपने दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर और सागर में छात्रों के कार्यक्रम में शिरकत की और उसके बाद जबलपुर पहुंचे। गांधी देर शाम भोपाल पहुंचेंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे जहां उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक विश्वविद्यालय में छात्रों के सवालों के जवाब दिए। इसी तरह उन्होने सागर में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जबलपुर के लिए रवाना हो गए। गांधी देर शाम तक भोपाल पहुंचने वाले हैं।
तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी रात्रि विश्राम भोपाल में करने के बाद मंगलवार की सुबह इंदौर जाएंगे, जहां वह भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के छात्रों से संवाद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications