हॉलब्रुक ने हताश और क्रूर तालिबान की निंदा की

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तानऔर पाकिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने अफगानिस्तान की राजधानी में लगातार हो रहे आत्मघाती हमलों की सोमवार को कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इसके पीछे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय क्रूर तालिबान और चरमपंथी समूहों का हाथ है।

भारत के अपने संक्षिप्त दौरे पर आए हॉलब्रुक से जब संवाददाताओं ने काबुल में सोमवार को हुए हमले के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "इस कार्रवाई को तालिबान ने अंजाम दिया है, इसमें जरा भी संदेह नहीं है। वे हताश और निर्दयी लोग हैं।"

उन्होंने कहा, "जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे न तो बच पाएंगे और न सफल ही हो पाएंगे। लेकिन हमें नियमित तौर पर इस तरह के हमलों का सामना करना पड़ सकता है।"

हॉलब्रुक ने जोर देकर कहा, "वे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमावर्ती इलाके में सक्रिय चरमपंथी समूहों के हिस्से हैं। यहां भारत का हर व्यक्ति जानता है कि वे इस तरह की हताशापूर्ण कार्रवाइयों को हमेशा अंजाम देते रहते हैं।"

ज्ञात हो कि काबुल में सोमवार को हुए विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हो गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+