हिमाचल के केलांग में तापमान शून्य से नीचे
शिमला, 18 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में सोमवार को तापमान में जरा सी बढ़ोतरी हुई। जबकि राज्य में केलांग सबसे सर्द रहा और वहां का तापमान शून्य से 9.9 नीचे दर्ज किया गया।
शिमला में एक मौसम अधिकारी ने बताया कि यहां सुबह फिर से धूप खिली परन्तु तड़के सर्द हवाएं चल रहीं थी और रविवार रात में तापमान 2.1 डिग्री से गिरकर तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया ।
अन्य जगहों पर रात के तापमान में थोड़ी बढो़तरी हुई।
जबकि मंडी जिले के सुंदरनगर और कुल्लू जिले के भुंतर में रात का तापमान क्रमश: 1.3 और 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
लाहौल और स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में तापमान शून्य से 9.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया वहीं किन्नौर के कलपा में तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications