बसु एक महान देशभक्त थे : मनमोहन सिंह (लीड-2)

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मुख्यालय जाकर दिवंगत नेता ज्योति बसु को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान राजनेता और देशभक्त खो दिया है। प्रधानमंत्री से पहले उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी माकपा मुख्यालय जाकर बसु को अपनी श्रद्धांजलि दी।

मनमोहन सिंह सुबह 11.10 बजे राजधानी के मध्य स्थित माकपा मुख्यालय ए.के.गोपालन भवन पहुंचे। यह वह इमारत है, जहां बसु अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन के दौरान कई बार आए थे।

मनमोहन सिंह ने वहां रखी शोक पुस्तिका में लिखा, "हमारे देश ने एक महान सपूत खो दिया है, जो एक महान राजनेता और देशभक्त था। मैं उनके परिवारिक सदस्यों, असंख्य प्रशंसकों, पार्टी साथियों और अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।"

बसु का एक छायाचित्र कार्यालय के स्वागत कक्ष में रखा गया है, ताकि आगुंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। बसु वर्ष 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। रविवार को उनका निधन हो गया।

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी सुबह 10.45 बजे माकपा मुख्यालय जाकर बसु को श्रद्धांजलि दी। अंसारी ने अपने शोक संदेश में लिखा, "एक देशभक्त और महान राजनेता के निधन से देश शोकाकुल है।"

मनमोहन सिंह और अंसारी की अगवानी माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्यों सीताराम येचुरी तथा के.वरदराजन ने की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+