शेयर बाजार चढ़ा, सेंसेक्स में 87 अंकों की तेजी (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद में बिना किसी परिवर्तन के 17,554.30 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,712.60 के ऊपरी और 17,505.50 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 1.45 अंकों की वृद्धि के साथ 5,253.65 पर खुला। निफ्टी ने 5292.50 के ऊपरी और 5228.95 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई में कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 40.34 अंक चढ़कर 7090.75 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 56.32 अंक चढ़कर 8970.46 पर बंद हुआ।
बीएसई में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.41 फीसदी की तेजी आई जबकि स्वास्थ्य सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सार्वजनिक क्षेत्र सेक्टर (1.91 फीसदी), ऑटो सेक्टर (1.70 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर (1.37 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर (0.59 फीसदी), प्रौद्योगिकी सेक्टर (0.59 फीसदी) और उपभोक्ता वस्तु सेक्टर में (0.13 फीसदी) तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (0.09 फीसदी), दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तु सेक्टर (0.11 फीसदी), बिजली सेक्टर (0.22 फीसदी), धातु सेक्टर (0.32 फीसदी) और तेल और गैस सेक्टर में (0.36 फीसदी) की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक था। 1576 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1346 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था जबकि 71 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications