कश्मीर में धूप खिली लेकिन रात का तापमान शून्य से नीचे
श्रीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में सोमवार को दिन के तापमान में काफी सुधार हुआ लेकिन यहां और लद्दाख क्षेत्र में रात का तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है।
श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया,"श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
अधिकारी ने बताया," पिछले कुछ दिनों में घाटी में दिन के तापमान में काफी सुधार हुआ है परन्तु लद्दाख क्षेत्र में तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
अधिकारी ने घाटी में मौसम सर्द और शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications