नरेगा के तहत श्रमिकों के भुगतान में तेजी लाने की योजना
सामाजिक क्षेत्र के मुद्दे पर संपादकों के 10वें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जोशी ने स्वीकार किया कि सही समय पर श्रमिकों के भुगतान के मुद्दे को सरकार सुलझा नहीं सकी। उन्होंने कहा, "उचित समय पर भुगतान की व्यवस्था के लिए हम अपने सहभागियों से संपर्क में हैं।"
जोशी ने कहा कि नरेगा के लाभान्वितों के सात दिनों के अर्जित आय को 16 दिनों के भीतर भुगतान करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेगा के तहत 15 करोड़ रोजगार कार्ड बनाए जा चुके हैं लेकिन केवल पांच करोड़ लोग ही इस योजना के तहत काम कर रहे हैं।
जोशी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार सौंपने के लिए राज्य सरकारें प्र्याप्त काम नहीं कर रही है। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने पर बल दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications