मुलायम ने मुझे 'बंधन-मुक्त' कर दिया: अमर सिंह (लीड-1)
सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने (मुलायम) ने मुझे बंधन-मुक्त कर दिया।" उन्होंने कहा कि वह आगे भी पार्टी के 'सच्चे सिपाही' बने रहेंगे।
सिंह ने कहा कि उन्होंने पाार्टी के प्रमुख पदों से इस्तीफा देने का निर्णय चिकित्सकों की सलाह पर लिया था। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा देना किसी तरह की 'ब्लैमेलिंग' नहीं थी।
राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा, "मैंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कभी न बोलने का प्रण लिया था और इस प्रण को नहीं तोड़ूंगा। परंतु पार्टी के एक वरिष्ठ पद पर होने की वजह से कुछ मुद्दे थे जिनके बारे में बात नहीं कर सकता था। अब मैं करूंगा।"
गौरतलब है कि पिछले दिनों अमर सिंह ने दुबई से सपा के महासचिव, प्रवक्ता और संसदीय बोर्ड के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे को पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने रविवार को स्वीकार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications